हचूकडा़ राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ भरा पानी

न्यूज़ फागी: लोकेशन -हचूकड़ा
रिपोर्ट- दिनेश कुमार शर्मा।
फागी उपखंड क्षेत्र के कुडली ग्राम पंचायत के गांव हचूकड़ा मे राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र में बारिश के चलते केंद्र के चारों तरफ पानी भर जाता है! मरीजों को दवाई लेने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है! एनम कमलेश चौधरी ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर के चारों तरफ चारदीवारी नहीं होने के कारण गांव की खेतों व गांव के बारिश का पानी उप स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ भर जाता है! पानी निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में पानी परिसर के मैदान में भर जाता है इसके बारे में विधायक महोदय व ग्राम पंचायत सरपंच को कई बार लिखित में अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है ना तो विधायक महोदय और ना ही ग्राम पंचायत का सरपंच ध्यान दे रहा है ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में हमारे गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र तालाब की भांति नजर आता है बारिश के दिनों में मरीजों को दवा लेने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा!

Subscribe to my channel


