देश में कमरतोड़ महंगाई से आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन
Angered by the backbreaking inflation in the country, women Congress workers under the leadership of former Municipal President Meena Sharma took to the streets and demonstrated vigorously


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रूद्रपुर …देश में लगातार बढ़ रही महंगाई विशेषकर सब्जियों और अनाज/ राशन में बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतर आई है l देश में कमरतोड़ महंगाई से आक्रोशित दर्जनों महिलाएं गंगापुर रोड संजय नगर खेड़ा स्थित सब्जी मंडी में एकत्र हुई ,जहां उन्होंने सब्जियों में लगातार मूल्य वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने का आग्रह किया l इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान और जुझारू अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं , श्रीमती शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से भाजपा को कोई लेना देना नहीं है , टमाटर ₹200 किलो और अदरक ₹400 प्रति किलो के साथ-साथ अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान को छू रहे हैं लेकिन देश के घमंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे कोई सरोकार नहीं है l श्रीमती शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस बढ़ती मंहगाई पर चुप नही बैठेगी बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी , और जनता के हित में काम करेगी l उन्होंने कहा की जब जब भाजपा की सरकार आती है कमरतोड़ महंगाई लाती है l उन्होंने कहा की आखिर इस बढ़ती महंगाई से राहत कब मिलेगी l महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि आज महंगाई से सबसे ज्यादा महिलाएं त्रस्त और आहत हो रही है l सब्जियों और राशन में बेतहाशा मूल्य वृद्धि से रसोई का पूरा बजट ही बिगड़ गया है ,लेकिन भाजपा सरकार कान में तेल डाल कर और आंखे मूंद कर बैठी है ,उसे जनता की आवाज सुनाई ही नहीं दे रही है l इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख महिलाओं में महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सपना गिल,पार्षद प्रीति साना, पार्षद सायरा बानो, पूनम गुप्ता मंजू जैन,मधु सिकदर ,गंगा देवी , सीमा देवी, सुमित्रा तिवारी,कुमकुम सक्सेना,पुष्पा,शीला, ममता शर्मा, पूर्व सभासद शांति मालिक, शोभा सैनी, सोनू शर्मा, किरण, पूर्णिमा मलिक, साधना बसु ,मीना ढाली, देवकी देवी, मेसर जहां, सावित्री, सरोज, ममता, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी l
Subscribe to my channel


