जयपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रतनपुरा ग्राम से गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर डिग्गी कल्याण जी महाराज की द्वितीय पदयात्रा रवाना

न्यूज़ फागी:

लोकेशन- रतनपुरा

रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा

 

फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांदी के गांव रतनपुरा से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से हर वर्ष की भांति गुरु पूर्णिमा के दिन ग्राम रतनपुरा से डिग्गी कल्याण जी महाराज के मंदिर के लिए सुबह 9:00 बजे बालाजी महाराज के मंदिर पर पूजा अर्चना कर रवाना हुई! जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया! रास्ते में फागी में पदयात्रा को चाय नाश्ता दिया गया! महिलाएं एवं ग्रामीण डीजे के साथ नाचते गाते पदयात्रा का लुफ्त उठा रहे थे! पदयात्रा शाम को डिग्गी कल्याण जी महाराज के मंदिर पहुंचकर मंदिर में ध्वज पूजन कर प्रसाद चढ़ाकर मंगल आरती करके भजन कीर्तन कर गांव के लिए वापस प्रस्थान की!सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि डिग्गी कल्याण धणी का मंदिर आस्था का प्रतिक है जो कि आसपास के क्षेत्रों से श्रावण मास में पदयात्राएं डिग्गी कल्याण जी के मंदिर पर पहुंचती है और कल्याण धणी महाराज की सुख समृद्धि की कामना करते हैं पदयात्रा में ग्रामीण शिवदान गुर्जर, शिवराज सैनी, कालूराम गुर्जर, कन्हैया लाल शर्मा हनुमान प्रसाद शर्मा एवं गांव के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहे!

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button