अपराधगुनामध्य प्रदेश

6 लोगों ने की युवक की हत्या

जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर 

गुना। सोमवार रात कैंट थाने के नजदीक आधा दर्जन लोगों ने राजू ग्वाल नाम के युवक की मारपीट कर दी मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई घटना के पश्चात मृतक के परिजन व हिंदूवादी संगठन के नेताओं एवं गुना विधायक गोपीलाल जाटव,पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा ने घटना पर रोष जताया एवं आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा कर बनाए गए घरों दुकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की । प्रशासन परिजनों को समझाने का प्रयास करता रहा पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मौके पर मौजूद तहसीलदार ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा इस्ताक शाह,एहसास शाह, इशरार शाह, मुश्ताक शाह,सददाम शाह और मुश्तकीम शाह को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर अवैध होटल एवं भवन खाली करने को कहा है। वहीँ दोपहर दो बजे पश्चात मृतक राजू ग्वाल का अंतिम संस्कार भारी पुलिस बल के बीच किए जाने की खबर है।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button