जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

फागी सरकारी उप जिला अस्पताल में बारिश के चलते वार्डों व अस्पताल की चारदीवारी के अंदर भरा पानी

फागी न्यूज़:

लोकेशन-फागी

  रिपोर्ट-दिनेश कुमार शर्मा 

 

फागी उपजिला अस्पताल के अधिकारियों ने मूदीं आंखें ! उपखंड क्षेत्र के फागी में सरकारी उप जिला अस्पताल व नगरपालिका बनने के बाद भी सरकारी अस्पताल में समस्या जस की तस बनी हुई है बाजार व माधोराजपुरा तिराहे वाले रास्ते पर बारिश के चलते पानी भरा रहता है बरसात के दिनों में अस्पताल व सड़क मार्ग पर पानी भर जाता है अस्पताल के वार्डों के चारों तरफ पानी भरा होने से मच्छर पनप रहे हैं और अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक तो बीमारी का सामना करना पड़ रहा है और एक तरफ मच्छरों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों को एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है! अस्पताल की चारदिवारी से पानी निकलने की निकासी का रास्ता कई वर्षों से पडा है! अस्पताल के अधिकारी व प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता! सड़क के दोनों और नालियां नहीं होने की वजह से पानी सड़क पर आ जाता है कहीं राहगीर तो पानी में गिर कर चोटिल हो चुके हैं कई वर्षों से समस्या जस की तस है कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक महोदय को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है “ढाक के तीन पात”कहानी चरितार्थ हो रही है!

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button