अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
तिजारा में बाईपास स्थित वृद्ध आश्रम पर बसपा नेता इमरान खान ने मिठाई बांट कर लिया आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा में बाईपास स्थित यादव धर्मशाला वृद्ध आश्रम में आज बसपा नेता इमरान खान ने वृद्ध जनों को मिठाई बांटकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया और समाज में भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही अनुदान के रूप में वृद्ध आश्रम को 51सौ रूपए अनुदान दिया, इस अवसर पर बसपा नेता ने कहा कि आज ईद के शुभ मौके पर सभी भाइयों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं साथ ही वृद्ध आश्रम के संचालकों का बहुत ही शुक्रिया अदा किया और कहा कि यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी लगी ऐसा ही यह आश्रम चलता रहे इतनी उम्मीद रखता हूं ।आश्रम संचालक श्रीमती अर्चना यादव व नरसी राम शास्त्री का भी आभार जताया इस मौके पर बसपा नेता का साफा बांधकर सादर सत्कार किया गया।

Subscribe to my channel


