LIVE TVजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

फागी तहसील के लोगों ने दूदू जिले में शामिल करने पर जताया विरोध

रिपोर्ट- दिनेश कुमार शर्मा

 

फागी न्यूज़:

लोकेशन-फागी:

 

दूदू जिले में शामिल करने के विरोध में जलाया विधायक बाबूलाल नागर का पुतला! फागी उपखंड में आज माधोराजपुरा तिराहे पर फागी तहसील की जनता द्वारा दूदू जिले में शामिल करने पर लोगों ने विधायक बाबूलाल नागर व कांग्रेस ब्लॉक कमेटी फागी के अध्यक्ष किशन दाधीच का माधोराजपुरा तिराहा फागी में जनता द्वारा पुतला जलाकर आक्रोश जताया! सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान सहाय शर्मा ने बताया की तहसील क्षेत्र को नवसृजित दूदू जिले में शामिल किए जाने की आशंकाओं को लेकर तहसील की जनता लामबंद होने लगी हैं। दूदू में शामिल करने के विरोध में यहां जनता आज एकत्रित हुई है। अगर जनता की बात नहीं मानी गई तो फागी तहसील की जनता द्वारा तहसील कार्यालय के सामने अनशन पर बैठा जाएगा व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा!। फागी तहसील के युवा वह ग्रामीणों द्वारा आज सुबह 11 बजे शुरू हुए धरने में धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ती गई। धरनार्थियों ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए कहा कि फागी तहसील को यथावत

जयपुर जिले में रखा जाए। 

 फागी तहसील के लोगों ने बताया की हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो जनता के द्वारा मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button