ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

Narnoul News विधायक डा. अभय सिंह यादव ने थनवास एवं धानोता में किए विकास कार्यों के उद्घाटन

सिंचाई के लिए 4 एकड़ में बनाया जा रहा पक्का जल भंडार  एक नए बूस्टर का निर्माण करने की घोषणा भी की

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने हलके के गांव धानोता एवं थनवास में हाल ही में निर्मित जिमहालों का रविवार सोमवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों ही गांवों में विधायक को खुली गाड़ी में बैठाकर डीजे के साथ उद्घाटन स्थल तक ले जाया गया। बारिश के बावजूद नवयुवकों द्वारा उत्साह से नारों के बीच विधायक की अगुवाई की गई । 

ग्राम धानोता में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गाँव में सिंचाई की व्यवस्था को सुधारने के लिए हसनपुर नहर की क्षमता बढ़ाने के साथ जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके साथ ही गाँव में 4 एकड़ में पक्का जल भंडार बनाया जा रहा है जिसमें नहरी पानी भरकर रबी की फ़सल में सिंचाई के काम लाया जाएगा। 

गाँव की जल व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए वहाँ एक नए बूस्टर का निर्माण करने की घोषणा भी विधायक में गाँव में की। इसी तरह थनवास गाँव में भी गाँव वासियों ने नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए विधायक का धन्यवाद किया।

 गाँव में बनने वाले पक्के जल भंडार के बारे में विधायक ने बताया कि रबी की फ़सल में पानी की कमी की अवस्था में उक्त भंडार में इकट्ठा किया गया पानी काम आएगा। उन्होंने कहा कि नायन गाँव तक सड़क का लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनर्निर्माण किया जाएगा जिसके टेंडर जारी हो चुके हैं। इसी पंचायत के तहत आने वाली ढाणी सैनियान में लगभग 75 लाख रुपये के विकास कार्य के टेंडर जारी किए जा चुके हैं तथा इस ढाणी की गलियों व नालियां आगामी कुछ महीनों में निर्मित की जाएंगी। 

इसी तरह ढाणी सैनियों में भी 4 एकड़ के पक्के जल भंडार का निर्माण किया जा रहा है। विधायक ने बताया क्षेत्र में विकास की गति को कम नहीं होने दिया जाएगा और इसके लिए सरकार की तरफ़ से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के दौरान नैशनल हाईवे के निर्माण के साथ ही ग्रामों का आंतरिक विकास एवं नहरी पानी एवं पीने के पानी की व्यवस्था में आमूलचूल सुधार हुआ है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button