धर्ममहेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

नांगल चौधरी न्यूज़ दो किलोमीटर लम्बे काफिले के साथ डाॅ अभय सिंह विधायक नांगल चौधरी ने निकाली विकास तीर्थ यात्रा

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

भारतीय जनता पार्टी के जून माह में चल रहे महासंपर्क अभियान के तहत आज नांगल चौधरी के विधायक डा अभय सिंह यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष दयाराम यादव के साथ सुबह अपने निवास स्थान से मेडिकल कॉलेज होते हुए ढोसी तीर्थ के साथ से राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर एक विशाल विकास तीर्थ यात्रा निकाली। विधायक के आह्वान पर समस्त नांगल चौधरी हलके से लोग सुबह से ही उनके निवास स्थान पर एकत्रित होना प्रारंभ कर दिया था।

 *प्रातः लगभग साढ़े 9 बजे विधायक का काफिला उनके निवास स्थान से हीरो होंडा चौक, निजामपुर चौक, नारनौल बाईपास, नारनौल कोरियावास रोड से ग्राम कोरियावास, हसनपुर, कुलताजपुर, थाना एवं मक़सूसपुर से रघुनाथ पूरा होते हुए वापिस विधायक के निवास पर समाप्त हुआ। भारी संख्या में गाड़ियों के साथ समस्त हलके से लोगों ने विधायक के साथ इस यात्रा में सहभागिता की।*      

  मेडिकल कॉलेज पहुंचकर विधायक ने अपने साथियों को मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन भवन का दौरा करवाया तथा कॉलेज के विशाल स्वागत कक्ष में बैठकर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मेडिकल कॉलेज का तोहफ़ा देकर इस इलाक़े की स्वास्थ्य सेवाओं में एक आगामी क्रांति का आगाज़ किया है। इसके साथ ही ढोसी के पहाड़ पर रोप वे का निर्माण भी आगामी कुछ महीनों में शुरू होने वाला है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने क्षेत्र को दिए गए एक विस्तृत नेशनल हाईवे नेटवर्क के बारे कहा कि यही राष्ट्रीय राजमार्ग इस इलाक़े के भविष्य का निर्माण करने वाले हैं। 

 *भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाराम यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में सिंचाई के जल की उपलब्धता में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो सुधार किया है, उससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिक हालत में आमूलचूल सुधार हुआ है तथा वर्तमान में दिये गये आधारभूत ढांचे से इस क्षेत्र में औद्योगीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। मेडिकल कॉलेज प्रांगण में अल्पाहार उपरांत वहाँ से यात्रा पुनः प्रारम्भ होकर विभिन्न गांवों से होते हुए वापिस विधायक के निवास पर सम्पन्न हुई।* 

  प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष,भाजपा नेता रमेश तंवर ओमप्रकाश रावत भवानी सिंह रमेश सैनी नांगल चौधरी नगरपालिका, पंचायत समिति नांगल चौधरी ,नारनौल, निजामपुर एवं सीहमा के चेयरमैन जिला परिषद के सदस्य अजय कुमार भारी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व सरपंच एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति इसमें सम्मिलित हुए ।मात्र एक दिन के नोटिस पर इतनी बड़ी संख्या में साथियों को पा कर विधायक गदगगद थे ।इस सफल यात्रा उपरांत विधायक ने अपने आवास पर जलपान के साथ सभी का धन्यवाद किया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button