LIVE TVजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

रूम टू रीड व समग्र शिक्षा अभियान के साझा प्रयासों से राजकीय विद्यालयों में संचालित बुनियादी साक्षरता पर आधारित समर कैंप का समापन

संवाददाता दिनेश कुमार शर्मा 

 

फागी उपखंड क्षेत्र में रूम टू रीड इण्डिया ट्रस्ट व समग्र शिक्षा अभियान के साझा प्रयासों से फागी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाडिया, GUPS डालनियां व गडूडा में पिछले 10 – 15 दिनों से संचालित समर कैंप का समापन किया गया । रूम रीड प्रतिनिधि प्रधान जांगिड़ ने बताया की समर कैंप की शुरुआत से ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश चौधरी का मार्गदर्शन जारी रहा । PEEO लसाडिया कन्हैया लाल सैन व शिक्षकों का बीच बीच में अपने अपने विद्यालयों में सहयोग रहा। लसाडिया में एल .एफ. प्रधान जां गिड़ डालनियां में महावीर व गडूडा में सुमन द्वारा कैम्प में बच्चों को बुनियादी साक्षरता को बढावा देने हेतु । मौखिक भाषा विकास, ध्वनि जागरूकता , धाराप्रवाह पठन , पठन गतिविधियां, खेल, चित्रकारी व रचनात्मक गतिविधियां जिसमें कागज व मिटटी के खिलोने बनाने के अवसर दिए गए । समापन में बच्चों द्वारा तैयार रचनाओं को प्रदर्शित किया इस अवसर पर अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ ने भागीदारी करते हुए बच्चों को प्रेरित किया तथा अभिभावकों द्वारा विद्यालय स्टाफ व रूम टू रीड का धन्यवाद करते हुए इस तरह के आयोजन नियमित करने की उम्मीद जताकर सभी का आभार जताया ।

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button