
फागी न्यूज़
लोकेशन- निमेड़ा
रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात राजस्थान जयपुर पीएचक्यू के निर्देशानुसार बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी लाने हेतु फागी थाने की निमेड़ा चौकी पर दिनांक 03/ 06 /2023 को प्रातः 9:00 एएम से 7:00पीएम तक बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों विरुद्ध एक दिवसीय सघन अभियान चलाकर वाहन चालकों के विरुद्ध बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चालान काटकर हाथों में थमाया! साथ ही बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालो के भी चालान काटे गए! फागी थाना एएसआई मुकेश चौधरी व निमेड़ा चौकी इंचार्ज धर्मचंद द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई
1. बिना हेलमेट के वाहन चलाना 2. बिना नंबर प्लेट के वाहन ना चलाना। 3. तेज गति से वाहन ना चलाना। 4. दो सवारी से ज्यादा सवारी बैठाकर मोटरसाइकिल ना चलाना। 5. शराब पीकर वाहन ना चलाना। आदि यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी देकर वाहन चालकों बिना हेलमेट के वाहन ना चलाने का संकल्प दिलाया!

Subscribe to my channel


