गुनाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला: बीनागंज में लाठी की दम पर लगाया लंबा जाम

जिला ब्यूरो विकास अन्नोटिया

 

गुना जिले के चाचौड़ा थाना की बीनागंज चौकी अंतर्गत एक 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के विरोध में गुस्साए समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। बीनागंज तिराहे पर लोग सुबह 10 बजे जाम लगाकर बैठ गए। महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं।रोड के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार, गुना जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में एक 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के विरोध में गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। लोगों की मांग है कि घटना के आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची गुरुवार शाम को कोचिंग के लिए निकली थी।रास्ते में एक आश्रम के संचालक ने उससे गंदी हरकत की और प्रसाद देने के बहाने छेड़खानी की गई।

चांचौड़ा थाना प्रभारी TI बलवीर गौर ने बताया, बच्ची से छेड़खानी की घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। 8 वर्षीय बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ कोचिंग जा रही थी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि रास्ते में उसकी बहन का दुपट्टा उड़ गया। दुपट्टा उड़कर आश्रम की फेंसिंग में फंस गया। इसे आश्रम के संचालक आरके शर्मा ने उठाकर रख लिया। जब वह दुपट्टा लेने गई, तब उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची ने घर पहुंचकर अपने पेरेंट्स को जानकारी दी। इसके बाद परिवार और दूसरे लोग बीनागंज चौकी पहुंची।बीनागंज क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है जब जनता ने लाठी के दम पर जाम लगाया हो। इससे पहले भी छेड़छाड़, रेप के मामले में लोगों ने लाठी की दम पर लंबा जाम लगाया था और आज भी यही हालत बीनागंज में बने रहे।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button