Big breaking मनासा मंदसौर रोड पर हुआ हादसा एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत चार अन्य गंभीर घायल हैं

संवाददाता चचोर से दशरथ माली की रिपोर्ट
मनासा ।जिला नीमच ।मध्य प्रदेश। देवरी खवासा के एक ही परिवार के सदस्य जो उज्जैन से अपने गांव लौट रहे थे। तभी मंदसौर मनासा रोड पर रुपावास के वहां खड़े ट्रैक्टर ट्राली में मारुति फोर व्हीलर जा घुसी ।जिसमें 3 व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत 4 अन्य गंभीर घायल हैं ।जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।मिली जानकारी के अनुसार रुपावास के यहां सुबह एक मारुति वैन मंदसौर की ओर से आते हुए रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में सीधे जा घुसी। जिसमें देवरी खवासा के संदीप पाटीदार सहित परिवार के तीन लोग अकाल मौत के काल में समा गए जबकि 4 अन्य व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं जानकारी निकलकर सामने आई है कि यह हादसा नींद लगने की वजह से हुआ है इससे कार सीधे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा इतना बड़ा था कि मृतक घायलों को ग्लेंडर की मदद से कार को काट काट कर निकाला गया ।वहां खड़े राहगीरों के होश उड़ गए। क्योंकि यह हादसा इतना भयानक था
Subscribe to my channel


