नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

ग्राम चचोर को एक और नई सौगात सांसद निधि द्वारा प्राप्त

 

चचोर से दशरथ माली की रिपोर्ट 

चचोर। तहसील रामपुरा। जिला नीमच।।। मध्य प्रदेश चचौर के सरपंच अशोक जी पाटीदार के अथक प्रयास व कई वर्षो के बाद आखिर मेहनत रंग लाई और रामपुरा मनासा मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता एवं मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा सांसद निधि से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु रामपुरा मंडल के ग्राम चचोर ,बैसला ,चंद्रपुरा ,भुज, पिपलिया सिंघाड़िया ,अमरपुरा के 6 ग्राम पंचायतों को 5000 लीटर की क्षमता वाले पानी के टैंकरों को पंचायतों के सरपंचों को वितरित किए गए हैं ।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राकेश जैन मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुर्जर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार मंडल महामंत्री कैलाश देवड़ा दीपक मरचा विजय दानगढ़ लोकेश पवार पार्षद भगवान जी भाई अमरलाल बरोलिया संदीप धूलिया व सभी 6 ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे वही श्री गोपाल जी गुर्जर मंडल अध्यक्ष रामपुरा द्वारा ग्राम पंचायत चचौर के सरपंच अशोक पाटीदार को वरमाला पहनाकर टैंकर वितरित किया गया।।। इस कड़ी में ग्राम पंचायत चचोर के सभी गणमान्य नागरिक व मित्रगण उपस्थित रहे। ग्राम चचोर का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद

अब दूसरी सौगात की बारी विधायक निधि से होनी चाहिए,,,

दूसरी सौगात ग्राम पंचायत चचोर को महिला व पुरुष शौचालय व यात्री प्रतिक्षालय ग्राम पंचायत को बस स्टैंड एरिया में देना चाहिए जिसकी ग्राम चचोर की जनता को शक्त जरूरत हैं जिससे आम जनता परेशानी का सामना कर रही है विधायक निधि द्वारा यह सौगात ग्राम चचोर को मिलनी ही चाहिए। जिससे ग्राम चचोर का विकास और सुंदरीकरण हो सके

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button