जनसेवा अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में किया जायेगा शिविरों का आयोजन
( जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर )
गुना।कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए० के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2 अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन कर जनसमस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 मई 2023 शहरी क्षेत्र में नगर पालिका/ नगर परिषद मधुसूदनगढ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, चांचौड़ा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, गुना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 36 एवं 37, आरोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, कुंभराज अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 तथा राघौगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 एवं 19 में जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में चांचौड़ा ब्लॉक अंतर्गत ईंटखेडी़खुर्द, फतेहपुर, खेजराकलां, कोलुआ तथा लहरचा, आरोन अंतर्गत देवरी, वृंदावन, चोपना तथा जखोदा, गुना अंतर्गत रेंझाई, सिंघाड़ी, सिरसी, सिरसीकलां, टकनेरा, तिलिखेड़ा तथा टोरिया एवं राघौगढ़ अंतर्गत बरखेड़ाडाग, गादेर, कड़ाईखेड़ा, कंजाई, खिरिया, परेबा, साहरसेला तथा टोडरा में जनसेवा अभियान अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
Subscribe to my channel


