नीमचमध्य प्रदेश

ग्राम चचोर में औलो के साथ आंधी तूफान के साथ हुई भारी बारिश

चचौर से दशरथ माली की रिपोर्ट,

चचौर तहसील रामपुरा जिला नीमच मध्य प्रदेश बेमौसम बारिश का आलम यह है कि अब तक बारिश थमने का नाम नहीं ले रही हैं ग्राम चचोर वासी करे तो भी क्या करें क्योंकि गांधी सागर जलाशय की वजह से सारी जमीन डूब क्षेत्र में चली गई और थोड़ी कुछ बच्ची है तो वह पठार इलाके में आ गई हैं और ऊपर पठार पर इतना माल फसल भी नहीं होती है कि ग्राम वासि भरण पोषण हो सके फिर भी ग्रामवासी जैसे तैसे करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं पर बेमौसम बारिश का असर इतना हो गया है कि गर्मी की फसल जैसे खरबूजे , मूंगफली, सोयाबीन लोगों ने बो रखी है वह इस बारिश की वजह से खराब हो गई हैं आलम यह है कि 12 ही महीने बारिश होने की वजह से किसान पूरी तरह कंगाल हो गया है अब किसान की नैया और किसान का दारोमदार राज्य सरकार के ऊपर हैं जो किसानों की ओर अपना ध्यान केंद्रित करे ।।क्योंकि का फसल का उचित मूल्य भी मंडी द्वारा किसानों को नहीं दिया जा रहा है

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button