बिजली चोरी के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कार्रवाई से गांव में मचा हड़कंप

हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट
माधौगंज (हरदोई)। पुलिस चौकी कुरसठ क्षेत्र के गांव अटवाअली मर्दानपुर में मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों के बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें गाँव के चार लोगों के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता हरि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली चोरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसीक्रम में लाइनमैन रोहित कुमार, छोटेलाल व फकरुद्दीन के साथ अटवाअली मर्दानपुर में चेकिंग अभियान लाया। चेकिंग के दैरान गांव के कई घरों में बिजली के उपकरण चलते पाए गए। जब इन लोगों से बिजली कनेक्शन से संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया तब यह लोग कोई भी कागजात नही दिखा पाए। किसी के यहाँ बिजली मीटर भी नही लगा मिला। अवर अभियंता ने बताया कि चारों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिजली विभाग की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों हड़कंप मचा गया।

Subscribe to my channel


