MP big breaking, महू नीमच हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
जहां एक कार वाले की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोगो की जिंदगी चली गई एक व्यक्ति अपनी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा

रिपोर्टर दशरथ माली चचोर,
नीमच मंदसौर मध्य प्रदेश यहां एक कार रात को महू नीमच हाइवे पर मुल्तानपुरा फंटा के समीप करीब रात 2:00 बजे इतना भयानक भीषण सड़क हादसा हुआ कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए । वहीउज्जैन के चार युवकों की कार ट्राले में जा घुसी जिसमे ।तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वह एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है ।उसे इंदौर अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना में संजय पिता संतोष 22 वर्ष निवासी मक्सी रोड उज्जैन रितिक पिता दिलीप गडरिया 27 निवासी मच्छागण कॉलोनी तथा विजय पिता कमल सिंह चौहान 24 निवासी वन विभाग कॉलोनी की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।जबकि हादसे में लक्की पिता अनिल धाकड़ 21 वर्ष निवासी उज्जैन। गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। मुल्तानपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात उज्जैन निवासी युवक कार से चित्तौड़ गढ़ जिले में स्थित सांवरिया जी के लिए दर्शन के लिए जा रहे थे। रात करीब 2:00 महू नीमच हाईवे पर मुल्तानपुरा फांटे पर युवकों की कार पीछे से ट्राले में टकरा गई। जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई इस वजह से तीन जिंदगियां चली गई।।
Subscribe to my channel


