बिग ब्रेकिंग बरलाई निवासी जीतू नहीं रहा

चचोर से दशरथ माली की रिपोर्ट
बरलाई ।तहसील मनासा। जिला नीमच ।मध्य प्रदेश। मनासा से बरलाई के लिए कल रात जीतू पिता प्रभु लाल गुर्जर निवासी बरलाई उम्र 25 वर्ष हीरालाल पिता गोवर्धन लाल निवासी बरलाई उम्र 25 वर्ष गाड़ी से जैसे ही घर के लिए निकले थे वह गाड़ी अचानक हाड़ी पिपलिया के यहां डडेडी की पुलिया में अचानक हादसे का शिकार होकर पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी थी जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे । जित्तू पिता प्रभु लाल गुर्जर हीरालाल पिता गोवर्धन लाल गंभीर घायल हो गए थे 1 यह हादसा वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए थे क्योंकि पुलिया इतनी ऊपर थी कि नीचे देखने पर गाड़ी ऐसे दिख रही थी जैसे मामूली पत्थर पड़ा हो क्योंकि। पुलिया नदी से 50 फीट ऊपर थी। और गाड़ी पुलिया के ऊपर से नीचे 50 फीट गहरी नदी में गिरी जिससे गंभीर हादसा हो गया।जीनको राहगीरों की मदद से निकाला गया ।वह वह दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से मनासा चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां से दोनों को नीमच सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। इनमें से हीरालाल पिता गोवर्धन लाल निवासी बरलाई को मामूली चोट आई जिसका उपचार जिला चिकित्सालय नीमच में किया जा रहा है। वही जित्तू पिता प्रभु लाल गुज्जर निवासी बलाई उम्र 25 वर्ष की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही थी जिनको उदयपुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों की लाख कोशिश के बावजूद भी जीत्तू की सासो को नहीं बचा पाए और उनकी मृत्यु हो गई

Subscribe to my channel


