धर्मब्रेकिंग न्यूज़

बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार 10 मई को गुना में

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर) 

गुना । मां बीस भुजा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा व श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन मैं शामिल होंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री । दशहरा मैदान गोपालपुरा में 5 मई से चल रहे इस विशाल धार्मिक आयोजन में पंडित श्री पुंडरीक जी गोस्वामी महाराज द्वारा श्री राम कथा का वाचन किया जा रहा है कथा के पश्चात रात्रि में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम दिन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी व द्वितीय दिवस देशभक्ति भजन गायक सत्यनारायण मौर्य तथा तृतीय दिवस खाटू श्याम माता के भजनों के गायक लखबीर सिंह लक्खा तथा चतुर्थ दिवस भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। समापन दिवस पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार 10 मई को दोपहर 2:00 बजे लगेगा । उक्त धार्मिक कार्यक्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मध्य प्रदेश सरकार लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ (राठ खेड़ा) तथा ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी सम्मिलित होंगे।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button