देशधर्म

श्री राम कथा एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ तथा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार की तैयारियां जोरों से

(संवाददाता करण सिंह ठाकुर) 

गुना श्री राम कथा एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ तथा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार की तैयारियां जोरों से चल रही हैं आयोजन समिति ने आज आयोजन स्थल दशहरा मैदान गोपालपुरा पर पत्रकारों को जानकारी दी इसमें बताया गया कि 5 मई को सुबह 7:00 बजे विशाल कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी तथा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 6 मई से 9 मई तक सुबह 7:00 बजे से होगा वही पुंडरीक जी गोस्वामी महाराज द्वारा श्री राम कथा 6 से 9 मई तक दोपहर 3:00 बजे से होगी इस धार्मिक आयोजन में 6 मई को रात्रि 8:00 बजे मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी द्वारा मां को समर्पित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी तथा 7 मई को रात्रि 8:00 बजे भारत माता की आरती के भजनों की प्रस्तुति बाबा सत्यनारायण मौर्य द्वारा की जाएगी एवं 8 मई को रात्रि में एक श्याम खाटू वाले एवं माता रानी के नाम भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी तथा 9 मई को रात्रि में विराट भजन संध्या भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी आयोजन के समापन 10 मई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां कर ली है कलेक्टर फ्रैंक नोवल ए . तथा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल सहित अन्य स्थानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया ।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button