LIVE TVराज्यहरियाणा

सरकार जरूरतमंद लोगों को 25 बीमारियों के उपचार में खर्च पर दे रही आर्थिक सहायता- मोनिका गुप्ता, उपायुक्त नारनौल

सरल पोर्टल के माध्यम से सुविधा का लाभ ले सकते हैं आवेदक, 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को मिलती है सहायता

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

*नारनौल न्यूज़*

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश के लोगों को 25 बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इसमें इलाज खर्च का 25 प्रतिशत मिलेगा और अधिकतम 1 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाती है।
*यह जानकारी उपायुक्त नारनौल मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में शिकायतें सुनने के दौरान आर्थिक सहायता की मांग करने वाले आवेदकों के सामने दी। उन्होंने आवेदकों को कहा कि अब हरियाणा सरकार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आर्थिक सहायता देती है। आवेदक सरल पोर्टल के माध्यम से इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।*
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को मिलने वाली ये सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाती है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button