LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य
रात्ता मे बैंक प्रबंधक राकेश मीना ने ग्रामीणों को दिए बैंकिंग सुझाव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
अटेली मण्डी 18/04/2023
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा राता कलां द्वारा आज मंगलवार को ग्राम स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गांव राता में किया गया ! कार्यक्रम में ग्रामीणों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकिंग संबंधित जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ प्रबंधक श्री राकेश मीणा ने
उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ,सुरक्षा बीमा एवं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की ।

ग्राहकों को लोन लिए गए उद्देश्य के लिए ही इस्तेमाल करने एवं समय पूर्व भुगतान करने का आग्रह किया । इस मौके पर श्री बंशी लाल उप प्रबंधक, श्री पूरन मल , मान सिंह,संदीप बीसीए जी की भी उपस्थिती रही।

Subscribe to my channel


