ब्रेकिंग न्यूज़

बांस की खेती को बढ़ावा देने में किसान बंधु आगे आएं : पिरौनिया 

पूर्व विधायक पिरौनिया ने भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों का किया भ्रमण , अनेको  कार्यक्रमों में हुए शामिल , पूर्व विधायक पिरौनिया ने शोक संवेदना व्यक्त की

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर) 

भांडेर के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश बांस विकास एवं बांस सिल्प बोर्ड के चेयरमैन (दर्जा कैविनेट मंत्री)श्री घनश्याम पिरोनिया ने  आज भांडेर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया ।

भांडेर में बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मैडल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की* । इसी दौरान भांडेर में अनेक स्थानों पर पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोर्णिया को कैबिनेट मंत्री दर्जा प्रदान किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया । वही *बांस विकास निगम के अध्यक्ष श्री घनश्याम पिरोनिया* ने विगत दिनों भांडेर में समाज सेवी स्व. शारदा प्रसाद पंसारी ,(लाटसाब) निधन पर,ठकुरास मुहल्ला में भाजपा किसान मोर्चा के नेता स्व. कल्लू राजावत के निधन पर, पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को ढांडस बंधाया, तथा श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर बिछौदना के गोविंद सिंह परिहार ने समस्याओं को लेकर निगम के अध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री) श्री पिरोनिया को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्राणसिंह यादव, भांडेर के महामंत्री विशूनसिंह यादव, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद कुशवाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बिट्टू किदवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार शर्मा, सुनील समाधिया, विकास शर्मा, मयंक यादव, पवन शर्मा, रामेश्वर वंस्कार, रुपेश पंसारी, सूकधाम राजावत ,रुपेश पंसारी ,राजेश पंसारी ,राधे पंसारी,अशोक रजक,विपिन गुबरेले ,रमाकांत यादव,रामचंद्र पाल,रामलखन पांचाल, नागर जी ,नरेश तलगेया,पंकज यादव,विनय यादव,रघुवीर सिंह यादव,कमल सिंह यादव,रामेश्वर बांशकार, रवि पाल,रमाकांत बुधौलिया, सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button