LIVE TVधर्म

कोटकासिम पवित्र मनन दीप द्वारा हनुमान जन्म उत्सव पर सत्संग, पूजन, व्याख्यान का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया

जयबीर सिंह पत्रकार (कोटकासिम) राजस्थान, अलवर

 

कोटकासिम पवित्र मनन दीप द्वारा हनुमान जन्म उत्सव पर सत्संग, पूजन, व्याख्यान का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया, इस दिन हमें हनुमान जी भगवान की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए- गुरुदेव भास्कर भारद्वाज:- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा हनुमान जन्म उत्सव पर भजन,पूजन,व्याख्यान और सत्संग का आयोजन किया गया! इस दौरान राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने वैदिक मंत्रों से हनुमान जी भगवान का पूजन किया! वही संस्कार उर्फ गोली प्रजापत और पवन योगी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा इस दिन से हमें हमारे प्रभु हनुमान जी भगवान के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए और उनकी शिक्षा को आत्मसात करना चाहिए! उन्होंने कहा हनुमान जी भगवान में साहस,वीरता,ज्ञान,सेवा भावना, त्याग,सिद्धि,शक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है हमें भी इन चीजों को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए और ध्यान साधना करनी चाहिए जिससे हमारा जीवन प्रकाशित हो सके और हमें परम आनन्द प्राप्त हो सके! और सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया! इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button