शिक्षा
कक्षा 5वीं एवं 8वीं वार्षिक मूल्यांकन की गणित और संगीत विषय की परीक्षा स्थगित
नवीन तिथि शीघ्र जारी की जाएगी, राज्य शिक्षा विभाग के कारण कई छात्र-छात्राएं होंगे परेशान

(जिला संवाददाता – करण सिंह ठाकुर)
गुना। प्रदेश में दिनांक 03 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाली कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गणित और दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षाएँ अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई हैं। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि इन परीक्षाओं की आगामी तिथि शीघ्र ही जारी की जाएगी।
विदित हो कि इस वर्ष प्रदेश में कक्षा 5वी एवं कक्षा 8वी की बोर्ड पैटर्न परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय सारणी अनुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गणित और दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा सोमवार 3 अप्रैल 2023 को नियत थी, जिसे अपरिहार्य कारण से स्थगित किया गया है।
Subscribe to my channel


