प.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार 10 मई को गुना में लगेगा

( जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर )
गुना । मां बीस भुजा देवी सेवा समिति द्वारा गुना में विशाल धार्मिक आयोजन की तैयारियां को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया गया कि आगामी 5 मई को विशाल कलश यात्रा के साथ 21 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ होगा यज्ञ का मुख्य उद्देश मां बीस भुजा देवी मंदिर का जीर्णोद्धार एवं नव ग्रह मंदिर की स्थापना महाकाल लोक की तरह बीस भुजा देवी मंदिर को भव्यस्वरूप देना है। उक्त आयोजन में 6 मई से श्री राम कथा का बाचन अंतरराष्ट्रीय संत आचार्य श्री पुंडरीक जी गोस्वामी वृंदावन धाम के द्वारा होगा श्री राम कथा 6 मई से 9 मई तक दोपहर 3:00 बजे से होगी कथा उपरांत रात्रि में 8:00 से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें कवि सम्मेलन व श्री कृष्ण रासलीला होगी एवं 9 मई को भजन सम्राट अनूप जलोटा भजनों की प्रस्तुति देंगे । आयोजन समिति ने बताया कि 10 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार का आयोजन होगा।
Subscribe to my channel


