LIVE TVदेशराज्यस्वास्थ्य

शहीदी दिवस के अवसर पर 23 मार्च को कांटी में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

नारनौल, 21 मार्च। हरियाणा आयुष विभाग के निर्देशानुसार शहीदी दिवस के अवसर पर बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल पटीकरा की ओर से 23 मार्च को पण्डित काशीराम धर्मशाला ग्राम कांटी में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए अस्पताल के प्राचार्य/चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार ने बताया कि महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा पंचकुला के निर्देशानुसार इस चिकित्सा शिविर में जोडो का दर्द, उच्चरक्तचाप, मधुमेह, बवासीर, भगंदर, स्त्री संबधित रोग, बच्चों से संबधित बिमारियाँ आदि रोगो की जांच कर निशुल्क औषधियाँ वितरित की जाएंगी। इस कैम्प में अग्नि कर्म चिकित्सा द्वारा दर्द के मरीजों का ईलाज किया जाएगा।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठाएं।

https://amzn.to/3JWbFgE

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button