
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
अटेली मण्डी 20/03/2023
अटेली क्षेत्र के गांव रात्ता में 19 मार्च को शाम 4 बजे भारी बारिश व ओलावृष्टि से फसल में भारी नुकसान हुआ।
किसानों की उम्मीद पर पानी फिरा फसल को देखकर किसानों के चेहरे मुरझाए किसानों की 6 महीने की कमाई पर बारिश व ओलावृष्टि ने पानी फेरा प्रशासन व हल्का विधायक से अनुरोध है की क्षेत्र की गिरदावरी करवा कर किसानों को उचित मुआवजा दीया जाए जिससे किसान बर्बादी की कगार से बच सके पीछे भी बाजरा वह कपास की फसल में भारी बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ था इस तरह से किसानों को दोनों फसलों मैं बारिश व ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।
किसान सतीश कुमार ने बताया कि उनकी सरसों की फसल में भी ज्यादा नुकसान हुआ है। सरसों की कटाई चल रही है और गेहूं की फसल भी लगभग तैयार है लेकिन बेमौसम ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं भी जमीन पर लेट गए।
किसान लालचंद शर्मा पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले सरसों की फसल को 19 जनवरी को पाले ने अपनी चपेट में लिया था और अब वही बची हुई सरसों की फसल बारिश के कारण खेतो में गलने की कगार पर है ओलावृष्टि से गेहूं में बहुत भारी नुकसान हुआ है। किसान हरिसिंह, राजेश , बलवान , त्रिभुवन , विमल ,विक्रम शर्मा , दयाराम , उत्तम ‘ ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल पर बहुत उम्मीद थी लेकिन बेमौसम ओलावृष्टि और बारिश से फसल उत्पादन मे 50 से 60 % की गिरावट आएगी।

Subscribe to my channel


