
रिपोर्टर राजबाला की रिपोर्ट
रेवाड़ी 16 मार्च
आज रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल कमला नर्सिंग होम मैं जहां इलाज के दौरान 5 महीने की बच्ची की मौत हो गई। जिसे लेकर मृतक बच्ची के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
जबकि अस्पताल चिकित्सक ने बच्ची की मौत का कारण फ्लू बताया। और उसके सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी परिजनों की मानें तो उन्होंने शनिवार को हल्का बुखार होने के कारण बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। तो डॉक्टर ने बताया कि सब कुछ नॉर्मल है 2 दिन बाद बच्ची को डिस्चार्ज कर देंगे। आज सुबह 5:00 बजे तक बच्ची बिल्कुल ठीक थी। जिसके बाद बच्ची को स्ट्रीम दी गई ।और उसकी ऑक्सीजन हटा दी गई। करीब 6:45बजे देखा तो ऑक्सीजन फटी हुई थी और बच्चे कोई हरकत नहीं कर रही थी। इसकी सूचना इन्होंने ड्यूटी पर तैनात नर्स को दी तो उसने कहा कि स्ट्रीम देने के कारण बच्ची सो गई है। लेकिन उसने उसे देखना या इसकी सूचना डॉक्टर को देने तक उचित नहीं समझा। जिसके कुछ देर बाद डॉक्टरों ने बच्चे की मौत होने पर सॉरी कह कर अपने कर्तव्य की अति श्री कर दी। और सबसे बड़ी बात की डॉक्टरों ने हिना बच्ची के पॉजिटिव होने की कोई सूचना तक नहीं दी।
परिवार वालों का आरोप है की बच्ची की जान नर्स की लापरवाही के कारण गई। और अस्पताल प्रबंधन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ।ताकि किसी और मासुम की जान इस तरह न जाए

Subscribe to my channel


