ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नि से नाराज होकर 150 फीट ऊंती पानी की टंकी पर चढे व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

जिला ब्यूरो विकास अन्नोटिया

गुना।  आज दिनांक 01 मार्च 2023 को हड्डीमील गुना स्थित पानी की टंकी पर एक व्यक्ति के चढे होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम द्वारा गुना कोतवाली पुलिस को दी गई ।

उक्त सूचना के मिलते ही समय गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मालवीय अपने फोर्स उपनिरीक्षक रविनंदन शर्मा, सउनि अमर सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक नरेश नवरेती, सैनिक राजेश लोधा व सैनिक संजीव लोधा सहित तत्काल हड्डीमील पहुंचे जहां पर देखा तो करीब 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर एक व्यक्ति चढकर टंकी की रेलिंग पर बैठा हुआ था जो किसी को टंकी तरफ आता देखकर नीचे कूदने की धमकी दे रहा था एवं मौके की स्थिति को देखते हुए तत्काल नगरपालिका की टीम एवं एंबुलेंस को बुलाया गया । पुलिस द्वारा टंकी पर चढे व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया गया लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नही था । पुलिस द्वारा जिससे टंकी पर चढने का कारण पता करने पर उसकी पत्नि का उसके साथ नही जाना ज्ञात होने पर पुलिस द्वारा उसकी पत्नि को मौके पर बुलाया और टंकी पर चडे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उस व्यक्ति का नाम अभिषेक पुत्र अशोक राय निवासी विदिशा का होना बताया । उक्त व्यक्ति को उसकी पत्नि से माईक के द्वारा नीचे उतरवाने के लिए कहलवाया गया तब भी वह नही माना और जिसे माईक की आवाज से बातों में उलझाए रखा और इसी दौरान मौका पाकर आरक्षक नीलेश रघुवंशी एवं संजय जाट किसी तरह छिपते-छिपाते पानी की टंकी पर चढ गए और पानी की टंकी पर चढे व्यक्ति को पीछे से पकड लिया और जिसे सुरक्षित एवं सकुशल नीचे उतार लिया गया ।

इस प्रकार गुना पुलिस द्वारा अपनी सूझबूझ एवं दक्षतापूर्वक कार्यवाही कर करीबन 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढकर नीचे कूदने की धमकी दे रहे व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारकर कोई भी अनहोनी घटना घटित होने से पहले ही रोक लिया गया है

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button