जिला स्तरीय जनसुनवाई में आये 103 आवेदन

जिला संवाददाता : करण सिंह ठाकुर
गुना। जिला कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए० द्वारा आवेदकों से व्यक्तिश: चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी एवं उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

आज जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान समय सीमा से संबंधित 22 आवेदन, राजस्व विभाग से संबंधित 35 आवेदन, पुलिस विभाग से संबंधित 10, जिला एवं जनपद पंचायत से संबंधित 10, नगर पालिका से संबंधित 13 सहित अन्य 13 आवेदन प्राप्त हुए। जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। आज जिला स्तरीय जनसुनवाई के साथ ही तहसील स्तरीय जनसुनवाई का भी आयोजन किया गया।आज जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति सोनम जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री आरबी सिण्डोस्कर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


