अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मनचले युवक मे फेयरवेल पार्टी के दौरान स्कूल छात्रा को गोली मारी, आरोपी युवक फरार 

 

संवाददाता करण सिंह ठाकुर

गुना। गुना शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डीएनडी स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान एक लड़के ने लड़की के ऊपर गोली चला दी गोली लड़की के करीब से गुजरी और छर्रे उस लड़की के हाथ और गले में लग गए। घायल अवस्था में लड़की को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डीएनडी प्राइवेट स्कूल में मेरे लड़की पढ़ती है जिसकी उम्र 20 साल है आज स्कूल में फेयरवेल पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान बच्चे लंच कर रहे थे तभी एक लड़के ने लड़की को आकर बोला कि तुझे बाहर कोई बुला रहा है। इतना सुनकर लड़की जीने से नीचे उतरी तभी आरोपी लड़के ने लड़की से बात करने का दवाब बनाया बात ना करने की बात पर उस लड़के ने कट्टे से लड़की के ऊपर गोली चला दी और कट्टा फेंक कर भाग निकला। लड़की के पिता के अनुसार आरोपी लड़के का नाम राहुल कुशवाह है जो कि उन्हीं के गांव शहरोक का रहने वाला है लड़की के परिजन भी शहरोक गांव के रहने वाले हैं। लेकिन फिलहाल गुना में रह रहे हैं उनका गांव आना-जाना कभी-कभी होता है। लड़की के पिता के अनुसार पुलिस ने लड़के का साथ देने वाले दो लड़कों को पकड़ लिया है जिनमें एक लड़का विकास नगर और दूसरा स्कूल के आसपास क्षेत्र का बताया जाता है।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button