ब्लॉक स्तर पर रविदास जयंती के अवसर पर आयुष मेला का आयोजन

जिला संवाददाता – करण सिंह ठाकुर
गुना। संत रविदास जी जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय मिशन योजना अंतर्गत एवं आयुष विभाग म.प्र . शासन भोपाल के तत्वावधान में आयुष विभाग जिला गुना द्वारा ब्लॉक स्तर पर समस्त ब्लाकों में निःशुल्क आयुष मेला का आयोजन किया गया। गुना ब्लॉक में बूढ़े बालाजी मैदान पानी की टंकी के पास गुना, चांचौड़ा ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर बीनागंज, बमोरी ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर बमोरी, आरोन ब्लॉक में शास.कन्या माध्यमिक विधालय पुरानी नगरपालिका आरोन तथा राघौगढ़ ब्लाक में आई.टी.आई.ग्राउंड राघौगढ़जि ला गुना में आयुष मेला लगाया गया।मेले का शुभारंभ भगवान धनवंतरि एवं संत शिरोमणि रविदास जी का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। गुना ब्लॉक में क्षेत्रीय सांसद प्रतिनिधि श्री सचिन शर्मा एवं श्री रवींद्र भाटी जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा द्वारा, बमोरी ब्लॉक में सुश्री गायत्री भील जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद सदस्य श्री मानसिहं किरार एवं सरपंच ग्राम पंचायत श्रीमती रमा सहरिया द्वारा, चांचोड़ा ब्लॉक में क्षेत्रीय विधायक श्री लक्ष्मण सिंह, पूर्व विधायक श्रीमति ममता मीना, पूर्व आई पी एस श्री रघुवीर सिंह मीना एवं मंडल अध्यक्ष श्री प्रदुमन सिंह मीना द्वारा, आरोन ब्लॉक में श्रीमति वैशाली नोरेलिया जनपद पंचायत अध्यक्ष आरोन, श्री गोविंद प्रसाद शर्मा मंडल अध्यक्ष, बी.जे.पी. आरोन, श्री मिंटू लाल जैन विधायक प्रतिनिधि, श्री वीरेंद्र धाकड़, श्री राजकुमार रघुवंशी, डॉ कैलाश सिंह रघुवंशी एवं श्री छगन लाल तिवारी द्वारा, राघोगढ़ ब्लॉक में स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय जयवर्धन सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि श्री पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया।
मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से लोगों को उपचार दिया गया। मेले मे आने वाले बच्चो को स्वर्णप्राशन करवाया गया साथ ही लाभार्थियों को निशुल्क औषधि पौधों का वितरण किया गया। मेले मे लोगो को आयुष काढा़ वितरण करवाया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ० जी० के धाकड़ ने जानकारी दी कि गुना ब्लॉक में कुल 1057, आरोन ब्लॉक में कुल 1022, राघोगढ़ ब्लॉक में कुल 667 रोगियों ने, चाचोड़ा ब्लॉक में कुल 613, बमोरी ब्लॉक में कुल 580 रोगियों ने इस प्रकार जिले में कुल 3939 रोगियों ने नि:शुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण का लाभ लिया। शिविर में जनसामान्य को स्थानीय औषधि पौधों के उपयोग की जानकारी प्रदर्शिनी लगाकर एवं पम्प्लेट वितरण कर दी गई। मेले में आये हुए ग्रामीणों को देवारण्य योजना के अन्तर्गत औषधीय पौधों की खेती के बारे में जानकारी दी गयी। शिविर में आये हुए लाभार्थियों एवं अतिथियों को विभागीय योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। शिविर में लाभार्थियों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई, मोबाइल के माध्यम से विशेषज्ञों से परामर्श हेतु ग्रामीणों को आयुष क्यौर् एप डाउनलोड करवाया गया। शिविर में मुख्यतः चर्म रोग, श्वास, मधुमेह, स्त्रीरोग,उदर रोग,वात रोग,कास, प्रतिश्याय ,रक्ताल्पता, बालरोग की चिकित्सा के साथ साथ रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये आर्सेनिक एल्ब एवं त्रिकटु चूर्ण का वितरण किया गया। मेले में आयुष विभाग के समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान की।

Subscribe to my channel


