ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बजट 2023-2024 को लेकर भाजपा ने की पत्रकार वार्ता

देश में आर्थिक रूप से पिछड़े और मध्यमवर्ग को सशक्त बनाने वाला बजट -श्री सिकरवार

जिला संवाददाता  : – करण सिंह ठाकुर
गुना। मोदी सरकार प्रस्तुत बजट 2023-2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला गुना की पत्रकार वार्ता स्थानीय होटल गुना में संपन्न हुई। पत्रकार वार्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने संबोधित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश के नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने बाला बजट बताया। देश का 75 वा आम बजट ईज ऑफ़ लिविंग को बढ़ावा पर जोर देने बाला बजट है। यह दुनिया में सबसे तेज गति से देश को विकास की राह दिखाने वाला और भारत को सुपर इकोनॉमी पॉवर बनाने वाला बजट हे। इस मौके पर पत्रकारवार्ता में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, युवा मोर्चा महा मंत्री अर्जुन राजपूत मंचासीन रहे।
अमृत काल का पहला बजट 2023-24 लोक कल्याणकारी बजट है। इसमें गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, आर्थिक रूप से मध्यवर्ग का सशक्त बनाने वाला बजट है जो सुपर इकॉनामी बनाने वाला है।
यह बात जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भाजपा की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भाजपा की ओर से शनिवार को बजट को आमजन के लिए किस तरह उपयोग बनाकर लाया गया इसे लेकर प्रेस से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा-इस बजट का एजेंडा नागरिकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध कराना, विकास और रोजगार सृजन को मजबूत प्रोत्साहन और व्यापक आर्थिक स्थिति देना है। इसमें समावेशी विकास, लास्ट मॉडल डिलीवरी, बुनियादी ढांचा और निवेश, हरित विकास, युवा और वित्तीय क्षेत्र की मजबूती का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा यह महज साल 2023-24 के डेवलपमेंट का एजेंडा नहीं है, बल्कि देश के लिए अगले 25 से 50 साल तक की विकसित अर्थव्यवस् उन्होंने कहा-मोटे अनाज उगाने के मोर्चे पर भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पिछडे़ आदिवासी समूहों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीटीजी विकास मिशन शुरू किए जाने का भी निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है। बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्कालय स्थापित किया जाना और अगले 3 साल में 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।
बजट की यह खासीयत बताई
– कृषि का लक्ष्य 20 लाख करोड़ रूपए किए जाने, महिला सम्मान विकास पत्र जारी करने, नेशनल हाईड्रोजन मिशन के लिए 19700 करोड़, रेलवे के लिए 2 लाख 40 हजार करोड़ का बजट दिया गया है। जो केंद्र की यूपीए सरकार के समय 2013-14 के बजट से 9 गुना अधिक है।
– पीएम आवास योजना का बजट बढ़ाकर 69 हजार करोड़ रूपए कर दिया गया है। कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन के युद्ध के कारण उपजे वैश्विक संकट के बावजूद देश के बजट का आकार बढ़ाकर 45 लाख करोड़ रूपए करना भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है।
– 2014 से मौजूद 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। 2047 तक अनीमिया के उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है।
– रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 50 नए एयरपोर्ट, हेलीपेड, वाटर एरोड्रोन, एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंडस का विकास किया जाएगा। सरकारी बुनियादी ढांचा विकास कोष के लिए 10 हजार करोड़ रूपए खर्च करेगी।
-एमएसएमई को 9 हजार करोड़ रूपए की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी। इससे उन्हें दो लाख करोड़ रूपए का एक्सट्रा कोलेटराल फ्री क्रेडिट भी मिल सकेगा।
– 50 पर्यटन स्थलों की पहचान की जाएगी। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को संपूर्ण पैकेज के रूप में विकसित किया जाएगा। यह 100 साल की परिकल्पना का बजट है।
Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button