ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नपा राघौगढ निर्वाचन 2023 के मतगणना परिणाम घोषित

रिटर्निंग आफीसर द्वारा विजयी अभ्‍यर्थियों को दिये प्रमाण-पत्र

जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर

गुना। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री फ्रेंक नोबल ए० एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्‍तव के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग आफीसर श्री विकास कुमार आनंद के नेतृत्‍व में आज नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022-23 नगर पालिका राधौगढ-विजयपुर के निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान राधौगढ में सम्पन्न हुयी। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन की सतत निगरानी में मतगणना करायी गई।

आज औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान राधौगढ में 24 वार्डो की गणना 24 टेबल लगाकर 4 राउण्‍ड में मतगणना सुपरवाईजर एवं मतगणना सहायक के द्वारा मतगणना करायी गई। जिसमें वार्ड अनुसार परिणाम इस प्रकार हैं- वार्ड 1 – चंद्रशेखर बुनकर (चन्‍दू) कांग्रेस, वार्ड 2 – डिम्पल कश्यप कुलदीप कश्‍यप कांग्रेस, वार्ड 3 – रचना श्रीलाल कुशवाह कांग्रेस, वार्ड 4 – गोपाल पटवा भाजपा, वार्ड 5 – राजेश कुमार साहू कांग्रेस, वार्ड 6 – नाजरा एजाज शेख कांग्रेस, वार्ड 7 – विजय कुमार साहू कांग्रेस, वार्ड 8 – वर्षा गणेश राम माली भाजपा, वार्ड 9 – अनीता/ ओमप्रकाश कोरी भाजपा, वार्ड 10 – विमला बाई सैनी कांग्रेस, वार्ड 11 – गुड्डीबाई अशोक मीना कांग्रेस, वार्ड 12 – महाराज सिंह लोधा कांग्रेस, वार्ड 13 – अंतिमा अंकित शर्मा भाजपा, वार्ड 14 – रामस्‍वरूप मीना कांग्रेस, वार्ड 15 – राजकुमारी ब्रजेश धाकड़ कांग्रेस, वार्ड 16 – मोसम बाई/ रमेश कांग्रेस, वार्ड 17 – महेश कांग्रेस, वार्ड 18 – विनोद उपाध्याय कांग्रेस, वार्ड 19 – राम मोहन चौकसे भाजपा, वार्ड 20 – गोलू-गुमानसिंह लोधा कांग्रेस, वार्ड 21 – रामबाई/मांगीलाल भाजपा, वार्ड 22 – श्‍वेता मनीष अग्रवाल भाजपा, वार्ड 23 – शमीम बानो इकलाख कांग्रेस, वार्ड 24 – विवेक भाजपा के वार्ड अभ्‍यर्थियों को अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग आफीसर द्वारा विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर उपस्थित रहे।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button