ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

ओलम्पियाड प्रतियोगिता 2023 का आयोजन

जिला ब्यूरो विकास अन्नोटिया

गुना। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार समस्त शासकीय शालाओं के कक्षा 2 से 8 तक के छात्र/ छात्राओं की त्रि-स्तरीय परीक्षा जिले के 52 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। जिसमें विकासखण्ड आरोन के 1728, बमोरी के 2024, चांचोडा के 3159, गुना के 3302 तथा राधौगढ़ के 3285 कुल 13398 छात्र/ छात्राओं के द्वारा पोर्टल पर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पंजीयन किया गया था। जिसमें से विकासखण्ड आरोन के 1315, बमोरी के 1737, चांचौड़ा के 2752, गुना के 2798 तथा राधौगढ के 2937 कुल 11539 बच्चें परीक्षा में सम्मिलित हुये।
जिला परियोजना समन्वयक श्री ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 15.01.2023 को भोपाल से परीक्षा सामग्री प्रश्न पत्र, ओएमआर सीट एवं उपस्थिति पत्रक सीट एपीसी एकेडमिक एवं एपीसी आईडी द्वारा प्राप्त की गई। परीक्षा के एक दिन पूर्व राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के ओआईसी द्वारा परीक्षा की तैयारी हेतु विकासखण्ड चांचौडा एवं राधौगढ के परीक्षा केन्द्रों का अनुवर्तन किया गया तथा संबंधित परीक्षा केन्द्र प्रभारी को परीक्षा संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी संबंध में जिला शिक्षा केन्द्र से वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से खण्ड एवं जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
परीक्षा सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय उ०मा०वि० बालक केंट गुना से प्राचार्य डाईट के मार्गदर्शन में प्रातः 06 बजे से सामग्री वितरित की जाकर सभी 52 परीक्षा केन्द्रो के लिये 08 वाहनों के माध्यम से परीक्षा सामग्री प्रातः 08 बजे तक केन्द्रों पर उपलब्ध कराई गई। शासकीय शालाओं के शिक्षकों द्वारा परीक्षा केन्द्र तक अपनी शाला के पंजीकृत छात्रों को लाने ले जाने की व्यवस्था भी की जाकर परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न कराई गई। साथ ही परीक्षा के उपरांत सभी बच्चों एवं पर्यवेक्षको के लिये विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की गई थी ।


परीक्षा की मॉनिटरिंग राज्य शिक्षा केन्द्र के ओआईसी, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र के समस्त सहायक परियोजना समन्वयक डाईट के ब्लाक प्रभारी, खण्ड एवं जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय अमले द्वारा की गई। राज्य शिक्षा केन्द्र से जिले के लिये नियुक्त ओआईसी श्री अशोक पारीख द्वारा विकासखण्ड गुना के भदोरा एवं पाटई परीक्षा केन्द्र तथा जिला परियोजना समन्वयक द्वारा बजरंगगढ़, बरखेडाहाट, कन्या उमावि आरोन, उमावि आरोन एवं पनवाडीहाट के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया ।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button