ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सतत् खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण जारी

संवाददाता करण सिंह ठाकुर
गुना कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए० के निर्देशानुसार डॉ० राजकुमार ऋषिश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सतत् खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण लिये जा रहे हैं।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रवि शिवहरे एवं श्री लखन लाल कोरी द्वारा महाकाल नमकीन कालापाटा, केन्ट, गुना से नमकीन एवं लालमिर्च पाउडर, मनोहर किराना स्टोर साडा कॉलोनी, राघौगढ़ से मूंगफली तेल एवं सरसों तेल, दीपक किराना स्टोर आवन, राघौगढ़ से नमकीन सेव एवं गुड़ के नमूने लिये गये। उक्त नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।
Subscribe to my channel


