LIVE TVदेशराज्यशिक्षा

मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल संरक्षण अभियान की स्त्री शक्ति ममाज टीम द्वारा हुडा सैक्टर चमत्कारी मंदिर रोड पर वाहनों को रिफ़्लैक्टर लगाए गए और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल संरक्षण अभियान की स्त्री शक्ति ममाज टीम द्वारा हुडा सैक्टर चमत्कारी मंदिर रोड पर वाहनों को रिफ़्लैक्टर लगाए गए और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया । ममाज टीम वरिष्ठ सदस्या डॉ कृष्णा आर्या के नेतृत्व में चलाये गए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया और धुंध व घने कोहरे के मौसम में वाहनों की स्पीड नियंत्रित रखने, सीट बैल्ट लगाने तथा गाड़ी चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करने की अपील की गई। श्रीमती आर्या ने बताया की दोपहिया वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, गलत साइड से ओवेरटेक करना, हैलमेट का प्रयोग न करना तथा छोटे बच्चों के हाथों में वाहन देना अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं इसलिए हमें सड़कों का माहौल सुरक्षित बनाने की पुरजोर कौशिश करनी है। उनके अनुसार वाहनों की तेज स्पीड के कारण सड़क पार करने वाले अनेक जीव जन्तु, कुत्ते, बिल्ली, गिलहरी एवं गौवंश आदि वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं या मर जाते हैं इसलिए हमें न केवल अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए बल्कि दूसरे प्राणियों की भी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए । शिक्षाविद गीता यादव ने कहा की आए दिन नौजवान बच्चों के सड़क दुर्घटना के समाचार माताओं को चिंतित करते हैं और घरों से बाहर गए बच्चे जब तक सुरक्षित घर वापिस नहीं आते हैं तब तक माता पिता की सांस अटकी रहती है इसलिए मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल संगठन महिला शक्ति द्वारा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान में रिफ़्लेक्टर लगाने का बीड़ा उठाया गया है ताकि धुंध व कोहरे तथा रात के समय वाहन दूर से दिखाई दे सके। आज के इस सेवाकार्य में गीताबाई सेवानिवृत प्राचार्या, ललिता यादव, मीरा वर्मा, रेखा सिंघल आदि का विशेष योगदान रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button