LIVE TVअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ट्रक ने एन्टीसेफटर गाड़ी को मारी टक्कर, हैडकांस्टेबल की मौत

 

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

#नीमराना। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर नीमराणा में गुरुवार को पुलिसकर्मी के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। हाइवे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी #एन्टीसेफ्टर गाड़ी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से पुलिस की एन्टीसेफ्टर गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक हैड कांस्टेबल सुरेश की मौत हो गई। पुलिस जवान के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। नीमराणा पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी अनुसार काम कर रही थी। ट्रैफिक पुलिस की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसमें ट्रक को जब्त कर लिया गया व चालक फरार हो गया, जिसको पुलिस पकड़ लेगी। दुर्घटना हाइवे पर जयपुर-दिल्ली रोड़ की राव होटल के सामने की है। बता दे कि ट्रैफिक पुलिस के साथ हाइवे पर बहरोड़ में भी पहले दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है, जिसमें भी पुलिस जवान की मौत हो चुकी है। पुलिस तो हाइवे पर अपना काम बखूबी से निभाती है लेकिन तेज रफ्तार से चलने वाला यातायात पुलिस को नहीं बक्स रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button