
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
सिंचाई विभाग और आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्मेंट के द्वारा जिले में अटल भूजल योजना के तहत नारनौल महेंद्रगढ़ के होटल देव रेसीडेंसी में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे डॉ. देवेंद्र सिंह दखोला के द्वारा अटल भूजल योजना के बारे सभी लाइन डिपार्टमेंट्स के अधिकारियों को ट्रेनिंग प्रदान की गई। इस अवसर पर माननीय डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर श्री. जयकृष्ण अभीर सर ने अटल भूजल योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा की लोग सहभाग योजना की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है साथ ही महेंद्रगढ़ अपना जल के बारे में भी चर्चा की। जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से श्री. नितिन भार्गव (कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग नारनौल) ने अटल भूजल योजना के तहत भूजल संवर्धन के लिए जो कार्य हो चुके है और जो कार्य चल रहे है उन कार्यो के बारे में प्रतिभागियों के साथ चर्चा की। अटल भूजल योजना के तहत अन्य सरकारी विभागों से और उनके द्वारा चलाई जा रही योजना के साथ किस तरह अभिसरण करके योजना को आगे ले के जा सकते है इसके बारे में चर्चा की गई।
इस अवसर पर सिंचाई विभाग, MICADA, डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट डिपार्टमेंट, जिला पंचायती राज डिपार्टमेंट, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, पी.एच. ई. डी. डिपार्टमेंट, ग्राउंड वाटर सेल, बी. डी. पी. ओ. के साथ अन्य सरकारी विभाग भी कार्यशाला में शामिल हुए थे।
Subscribe to my channel


