
संवाददाता दिनेश कुमार शर्मा
फागी
मेहंदवास में राम कथा के समापन पर आसपास के गांवो से रामधूनी मंडल बुलाया गया! राम दरबार की भव्य झांकी सजाई गई राम दरबार की झांकी के पीछे पीछे रामधनी मंडल की पार्टियां गाते बजाते नाचते हुए रवाना हुई गांव के मुख्य बाजारों से होते हुए महिलाएं नाचती गाती हुई रामधनी के साथ रही राम कथा बालाजी महाराज के मंदिर परिसर पहुंची रास्ते में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया इस शोभायात्रा में फागी पंचायत समिति प्रधान प्रेम देवी चौधरी एवं उपप्रधान रणवीर सिंह व मेहंदवास ग्राम पंचायत सरपंच हरभगस चौधरी मौके पर उपस्थित रहे ग्रामीणों ने पंचायत समिति प्रधान प्रेम देवी चौधरी का माला एवं शॉल ओड़ाकर भव्य स्वागत किया साथ ही उपप्रधान रणवीर सिंह जी का माला एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया बालाजी महाराज के मंदिर परिसर पर छोटे बच्चे बच्चियों को व कलश यात्रा की महिलाओं एवं रामधनी मंडल की पार्टियों को भोजन प्रसादी दी गई! रामधूनी पार्टियों का नवयुवक समिति द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि रामकथा के आयोजन में नवयुवक समिति एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही