LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने वराहमिहिर खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का फीता काटकर किया उद्घाटन

हरदोई  से जिला ब्यूरो चीफ श्यामू राजपूत की खास रिपोर्ट

हरियावां

 

आज हरदोई जिले के मंसूरनगर के संविलियन विद्यालय में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर प्रयोगशाला का किया शुभारंभ।। विकासखंड पिहानी के मंसूरनगर गांव में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर के खगोल विज्ञानप्रयोगशाला का उद्घाटन किया। प्रयोगशाला में खगोल विज्ञान से संबंधित आधुनिक यंत्र मौजूद हैं। यहां मंत्री ने जब बच्चों से बातचीत की और सवाल-जवाब किए तो बच्चों ने मंत्री को न्यूटन की गति के नियम के बारे में बताया।इस स्कूल के छात्र अब पृथ्वी और उसके वायुमंडल में होने वाले परिवर्तनों की वजहों से रू-ब-रू हो सकेंगे।

मंत्री रजनी तिवारी के मुताबिक, वे चाहती हैं कि बच्चे रटे नहीं बल्कि उनमें वैज्ञानिक टेंपरामेंट पैदा हो। यहां पर एस्ट्रोनॉमी लाइव और स्मार्ट क्लासेस खोले हैं ।कन्या जूनियर हाई स्कूल मसूर नगर के बच्चे अब खगोलीय जानकारी से लैस होंगे। वे पृथ्वी और उसके वायुमंडल में होने वाले परिवर्तनों की वजहों से रू-ब-रू होंगे। प्रयोगशाला में खगोल विज्ञान से संबंधित आधुनिक यंत्र मौजूद हैं।

 

मंसूरनगर में अध्यापिका विजया अवस्थी व सुधीर शुक्ला ने व्यवस्थाएं देखी। कार्यक्रम का संचालन सुधीर जी ने किया। पिहानी ब्लाक प्रमुख कुशी वाजपेई, विकास खंड अधिकारी उदयवीर दुबे ,एडीओ पंचायत तेजराम ,प्रधान प्रतिनिधि विनोद द्विवेदी ग्राम पंचायत सचिव कृपाल सिंह नवनीत बाजपेई ,तुषार बाजपेई अम्बुज मिश्रा अमित अवस्थी विशाल अवस्थी व विद्यालय का स्टाफ समेत कई लोग मौजूद रहे। रमेश वर्मा समेत कई लोगों ने व्यवस्थाएं देखी।

 

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पिहानी प्रभारी निरीक्षक बेनी माधव त्रिपाठी,अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक पी पी सिंह, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button