
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार अलवर राजस्थान
भिवाड़ी. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में गुलशन केमिकल के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर, भिवाड़ी में कक्षा कक्षों के लिए हरे रंग के मेट, विद्यालय के लिए ऑडियो व विडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक घंटी प्रदान की गई। यह सभी वस्तुयें सीएसआर के तहत वितरित की गई है। जिनका मूल्य लगभग 65 हज़ार रूपये है। इस अवसर पर बीएमए के मानद् सचिव चौ. जसबीर सिंह, संयुक्त सचिव जी.एल. स्वामी, अनुपम शुक्ला, प्रदीप भदोरिया, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, अरूण त्यागी, मुकेश जैन, विक्रम सिंह राजावत गुलशन केमिकल से गिरवर यादव, प्लांट हेड, उमेश यादव, एचआर हेड आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय के लिए मेट व इलेक्ट्रॉनिक घंटी भेंट करते हुए
Subscribe to my channel


