विवाहिता महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

संवाददाता मुकेश कुमार अलवर राजस्थान
भिवाड़ी फूलबाग थाना अंतर्गत विकास नगर कॉलोनी सूरज सिनेमा के पास एक विवाहिता महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | घटना सोमवार रात की है | अगले दिन मंगलवार सुबह 6 बजे मृतका के पति द्वारा फूलबाग थाने में पुलिस को सूचना दी गई | मौके पर पहुचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की |
पुलिस की जानकारी के अनुसार :
उत्तरप्रदेश सीतापुर निवासी 24 वर्षीय पिंकी गिरी सोमवार रात को एक दम कुशल थी, लेकिन अचानक रात को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली | मृतका के पति अजय गिरी ने फूलबाग थाने में मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना देकर बताया कि घटना के एक दिन पहले ही वह विकास नगर कॉलोनी सूरज सिनेमा में रहने आया | और उसकी पत्नी पिंकी गिरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली | मृतका के पति और बच्चों का रो – रोकर बुरा हाल है |
पीड़ित ने बताया की उसकी शादी पिंकी गिरी से 5 साल पहले उत्तरप्रदेश के सीतापुर में हुई थी | उसके 2 साल बेटी और 4 का बेटा है | घटना के वक्त तीनो घर में मौजूद थे | घटना की सुचना पुलिस को दी गई | फूलबाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की | पुलिस द्वारा शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया गया | मृतका के पीहर पक्ष के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाय जाएगा | फ़िलहाल पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच में जुटी है |
Subscribe to my channel


