LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने किया बैठक

 

राणा प्रताप राय

ब्यूरो चीफ

संत कबीर नगर

नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव को फतह करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी पार्टियों के लोग चुनाव जीतने के लिए अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं। जनपद संत कबीर नगर के नवसृजित नगर पंचायत धनघटा हैसर बाजार में निकाय चुनाव को लेकर ताराचंद महाविद्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय मौजूद रहे। कार्यक्रम को शुरू होने से पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने काम के बदौलत निकाय के चुनाव में अच्छा परिणाम हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण करें। और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का उल्लेख करें। उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है ।प्रदेश से माफियाओं और गुंडों का सफाया हो गया है। आज बहू और बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। जो भी अराजक तत्व बहू बेटियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ करना चाहता है। उसको पहले हजारों बार सोचना पड़ता है। यदि कोई अराजक तत्व किसी भी व्यक्ति के इज्जत के साथ खिलवाड़ करता है तो उसको कठिन से कठिन सजा मिल रही है। भाजपा सरकार में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। नगर निकाय चुनाव में हम लोगों को मेहनत करके पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजई बनाना है। भारत जनता पार्टी जिस भी व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाएगी। हम सभी का यह दायित्व बनता है कि उस व्यक्ति को न देख कर के भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाने का दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। इस बैठक को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस बैठक के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनिरुद्ध निषाद, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, मंडल अध्यक्ष हैंसर नरेंद्र पांडे, लोहरैया मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, भाजपा जिला मंत्री अशोक यादव, जिला मंत्री हैप्पी राय,नगर पंचायत हैसर प्रभारी कपिल देव कनौजिया, महामंत्री सच्चिदानंद निगम, वीरेंद्र जायसवाल, सुनील पांडे,टिंकू शैनी, वेद प्रकाश, राम मिलन यादव, प्रमोद शुक्ला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button