बीनागंज चाचौड़ा मैं हुए नाबालिक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के संदर्भ में स्थानीय महिलाएं धरना देकर उक्त घटना की घोर निंदा की
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता नाटानी नहीं पहुंची धरना स्तर पर महिलाओं ने लगाएं अध्यक्ष महोदय मुर्दाबाद के नारे

जिला ब्यूरो विकास अन्नोटिया
गुना अभी हाल ही में हुए 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आते ही बीनागंज चाचौड़ा के स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए और इसी क्रम में उक्त नाबालिग छात्रा को न्याय दिलाने के लिए बीनागंज की समस्त महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही थी किंतु नगर पंचायत अध्यक्ष जो कि खुद एक महिला हैं वह धरना स्थल पर नहीं पहुंची जिससे महिलाओं में आक्रोश है और महिलाएं अध्यक्ष हाय हाय नगर पालिका अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं जब नगर में इतनी बड़ी घटना हुई है तो नगर पंचायत के अध्यक्ष महोदय की उपस्थित नहीं हुई चाचौड़ा बीनागंज के समस्त महिला एवं जनता पूछना चाहती हैं कि आप इस धरने में क्यों उपस्थित नहीं हुई है जब नगर में इतनी बड़ी घटना हुई है तो आपकी कल से उपस्थिति होना चाहिए अब आप मानवता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिएआप एक महिला होने के नाते नगर के प्रथम नागरिक होने के नाते सभी महिलाओं के साथ बैठना चाहिए था जनता में आक्रोश है
उक्त घटना को लेकर वार्ड नंबर 15 के पार्षद राजेश खटीक नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाटाणी से इस्तीफे की मांग की और कहा जो महिला महिला होने का दुख नहीं समझ पा रही वह नगर की क्या सेवा करेगी