आम आदमी पार्टी से डरी जयराम सरकार

रिपोर्टर
विजय कुमार
जब से आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी है और उसके तुरन्त बाद जैसे ही आप ने हिमाचल में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तभी से जयराम सरकार आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। भाजपा को आप का इतना डर सता रहा है कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता समय पर लगाने से भी कतरा रही है। इसीलिए प्रदेश सरकार ने आनन फानन में 125 यूनिट बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का पानी का बिल फ्री करने के साथ ही महिलाओं का 50 प्रतिशत बस किराया भी माफ किया है, यह बात आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय विद्यार्थी और प्रदेशाध्यक्ष एक्स सर्विसमैन विंग राजकुमार ने बैजनाथ में प्रैस वार्ता करते हुए कही।
मीडिया को आगे संबोधित करते हुए डॉ. विजय विद्यार्थी ने कहा कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की दशा बड़ी खराब चल रही है बैजनाथ महाविद्यालय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में यहां एम.ए. हिन्दी, इतिहास, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी शुरु करने की घोषणा हुई थी लेकिन इनमें से सिर्फ एम.ए. इंग्लिश ही स्थानीय शिक्षक के प्रयास से शुरु हो पायी थी। लेकिन 2022 में इस शिक्षक के सेवानिवृत होते ही यह भी बंद हो गई। अब यहां के विद्यार्थियों को एम.ए. करने के लिए धर्मशाला या शिमला जाना पड़ रहा है ऐसा ही हाल पूरे प्रदेश का है।
राज कुमार ने अपनी बात रखते हुए बताया कि जयराम ठाकुर सबसे ज्यादा जोर होर्डिंग और रैलियों पर दे रहे हैं जिसमें सबसे ज्यादा बोझ जनता के ऊपर पड़ रहा है अगर इतना ही जोर सरकार ने बेरोजगारी, मंहगाई और स्वास्थ्य सुविधायों पर लगाया होता तो भाजपा को मोदी के सहारे चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि प्रदेश के विकास के नाम पर वोट मिलते। इन रैलियों में सरकारी तंत्र का पूरे जोर से दुरुपयोग हो रहा है। आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले जारी कर चुकी है तथा दूसरी जल्दी ही निकालने वाली है जबकि दोनों पार्टियां की अभी तक अपने प्रत्याशियों पर सहमति ही नहीं बन पा रही है। इस वार्ता में यूथ विंग से किशोर और प्रवीण शर्मा ने भी शिरकत की।
Subscribe to my channel


