उत्तराखंडदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आवास विकास स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  मनाई उनकी जयंती

Under the leadership of Kichha MLA Tilak Raj Behad, Congress officials and workers celebrated his birth anniversary by garlanding his statue in Pandit Jawaharlal Nehru Park located in Awas Vikas.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

किच्छा…भारत के प्रथम प्रधानमंत्री माननीय श्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी जिनको हम चाचा नेहरू के नाम से भी जानते हैं, आज उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में समस्त कांग्रेसजनों ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के नेतृत्व में एकत्रित होकर आवास विकास स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा हमारे देश के नव-निर्माण और विकास तथा भारतीय राजनीति में पंडित जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता,जवाहर लाल नेहरू जी के नेतृत्व में भारत देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए थे,कूटनीतिक और राजनीतिक मसलो में देश को मजबूती प्रदान की।

विधायक तिलकराज बेहड ने बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी।

उपस्थित सभी पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के पद चिन्हो पर चलने का प्रण किया तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे के नारे लगाए।

इस मौके पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,राजेश प्रताप सिंह,ओमप्रकाश दुआ,मेजर सिंह,किच्छा छात्र संग अध्यक्ष मो० तारिक,हरभजन सिंह,गौरव बेहड, नितिन शर्मा,हरिओंम चोहान,विक्रम कोरंगा,बलविंदर सिंह,सुनीता कश्यप,दीप हंसपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button