उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: किसानों के लिए खुशखबरी, जनपद में यूरिया उपलब्ध — जिला कृषि अधिकारी ने दी जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 नवम्बर 2025।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. बी.आर. मौर्य ने बताया कि 15 नवम्बर 2025 को रैक प्वाइंट से जनपद के विभिन्न उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर यूरिया का प्रेषण किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 17 नवम्बर 2025 को विकास खंडवार स्थापित सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों के पोर्टल पर यूरिया की उपलब्धता प्रदर्शित हो रही है।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटस्थ उर्वरक केंद्रों से आवश्यकता के अनुसार यूरिया प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संपर्क करें।
डॉ. मौर्य ने बताया कि यदि वितरण में किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या आती है, तो किसान सीधे अपर जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9554646421 पर संपर्क करके त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
Subscribe to my channel


